पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदर्श ग्राम पंचायत सुदवास में बैठक आयोजित

आदर्श ग्राम पंचायत सुदवास में बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सुदवास को सांसद द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है, जहां बुधवार को आगर कलेक्टर विनोद शर्मा के निर्देशानुसार बैठक आयोजित की गई। जिपं के अधिकारियों सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उनके द्वारा ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को घर-घर शौचालय बनवाने एवं स्वच्छता के संबंध में जानकारियां दीं। इस अवसर जिपं शाजापुर/आगर-मालवा के अतिरिक्त सीईओ एच.एल. वर्मा, ए.पी.ओ. सतीश शर्मा, पी.ओ. दिलीप श्रीवास्तव, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत अभियान आनंदराघव तिवारी, एई एस.एस. सिसौदिया, अमीनुद्दीन सिद्दीकी, ब्लॉक समन्वयक अंकिता पाराशर, बनेसिंह परमार सहित ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक आदि उपस्थित थे।