अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित
मोहन बड़ोदिया. शासकीयउमावि मोहन बड़ोदिया स्कूल प्रांगण में गत दिवस शाजापुर आगर दोनों जिलों के अतिथि शिक्षकों की बैठक अायोजित हुई। आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा मांग रखी गई। अतिथि शिक्षकों ने विभागीय परीक्षा की मांग रखते हुए बोनस अंक एवं आयु सीमा में 12 साल की छूट दिए जाने की मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल बामनिया, रोहित हाड़ा, देवीलाल मालवीय, राकेश शर्मा, रामबाबू बामनिया, हरिनारायण जादमी सहित सैकड़ों अतिथि शिक्षक मौजूद थे।