चलती बाइक में आग लगी
शाजापुर | सड़कपर चलते समय एक बाइक में आग लग गई और वह चंद मिनट में ही जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्थानीय लक्ष्मीनगर से एबी रोड की ओर रहे पनवाड़ी निवासी रामेश्वर पाटीदार की बाइक फोरएस चैम्पियन में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। बाइक में आग लगने पर बाइक चालक तुरंत बाइक से उतरा और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बाइक चंद मिनटों में जल गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।