- Hindi News
- आधा दर्जन व्यापारियों के यहां आयकर की जांच
आधा दर्जन व्यापारियों के यहां आयकर की जांच
अचानक हुई जांच से व्यापारियों में खलबली
सिटीरिपोर्टर | शाजापुर
शहरके आधा दर्जन व्यापारियों के यहां मंगलवार को अचानक आयकर टीम ने दबिश दी। आयकर की कार्रवाई छह व्यापारियों के यहां एक साथ हुई। टीम अचानक किसी की दुकान पर पहुंची तो किसी के घर दबिश दी। पूरे दिन व्यापारियों के दस्तावेजों की पड़ताल चलती रही।
कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई और देररात तक चलती रही। इंदौर, उज्जैन सहित अन्य जिले से अचानक शहर पहुंची टीम ने एक साथ अलग-अलग छह व्यापारियों के घर दबिश दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों के कारोबार, जमीन रजिस्ट्री, प्लॉट की जानकारी, बैंक बैलेंस सहित बीमा पॉलिसी आदि की जानकारी जुटाना शुरू की। देर रात तक टीम दस्तावेज खंगालती रही। हालांकि कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल अधिकारी ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। कार्रवाई खबर लिखे जाने तक रात करीब 11 बजे तक चलती रही।
अन्यव्यापारियों में हड़कंप- अचानकहुई कार्रवाई से शहर के अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई। सब एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। हालांकि जिन व्यापारियों पर कार्रवाई चल रही थी, उनसे कोई संपर्क नहीं कर सका। आयकर टीम ने परिजनों को बाहर नहीं निकलने दिया और बाहरी व्यक्ति को भी अंदर आने पर रोक दिया।
कोईव्यापारी तो कोई बिल्डर- आयकरकी टीम ने स्टील, सीमेंट खाद, कपड़ा, बिल्डर और केरोसीन डीलर के यहां दबिश दी। हालांकि खुलासा संपत्ति के आकलन के बाद गुरुवार को ही हो सकेगा।
चौक बाजार स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करती टीम।
^शाजापुर के 6 व्यापारियों के यहां 6 अलग-अलग टीमें जांच कर रही है। फिलहाल जांच चल रही है। गुरुवार को ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ईलापरमार, ज्वाइंट कमिश्नर आयकर विभाग उज्जैन