पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी के रवैये से कार्रवाई पर संशय

अधिकारी के रवैये से कार्रवाई पर संशय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाहनचेकिंग के नाम पर होने वाली आरटीओ कार्रवाई को लेकर नगर में कई तरह की चर्चा हो रही है। जांच के नाम पर आए दिन आरटीआे वाहन चालकों पर रौब झाड़ते नजर आते हैं। लेकिन सड़कों पर कुछ देर कार्रवाई करने के बाद वे गायब हो जाते हैं। जिम्मेदारी को दरकिनार करते हुए वे अपना मोबाइल नंबर तक बंद कर लेते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। आरटीअो ज्ञानेंद्र वैश्य ने शहर की अलग-अलग जगह वाहनों की जांच की। कुछ पर चालानी कार्रवाई की तो कुछ को ऐसे ही छोड़ दिया। कार्रवाई के बाद उन्होंने तत्काल मोबाइल बंद कर लिया। गलती से शाम को कुछ देर के लिए उन्होंने मोबाइल चालू किया। लेकिन इस दौरान भी मोबाइल रिसीव करना उचित नहीं समझा। इससे पहले भी आरटीआे वैश्य कार्रवाई के बाद गायब होने और मोबाइल बंद करने के मामले में चर्चा में हैं। अधिकारी के इस रवैये से अब लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे हैं। कोई तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वाहन चालकों को धमकाने की बात करते नजर आते हैं तो कुछ इसे वसूली का एक माध्यम भी बताने से नहीं चूकते। आरटीओ कार्रवाई पर कई दिनों से प्रश्न चिह्न लगने लगा है।

संपर्कनहीं हो सका- आरटीओज्ञानेंद्र वैश्य की कार्रवाई को लेकर चल रही चर्चा को ध्यान में रखते हुए भास्करनेउनके मोबाइल नंबर 93293-03335 पर फोन लगाया, किंतु संपर्क नहीं हो सका।

डायल किया। दो-चार रिंग भी गई। लेकिन उन्होंने मो. रिसीव नहीं किया। बाद में मोबाइल पर रिंग जाना भी बंद हो गई।