बच्चों को 14 तक कृमिनाशक गोली देंगे
शाजापुर | सरकारीके पहली से 12वीं तक के सभी बच्चों को मंगलवार को कृमिनाशक गोली दी गई। 1 से 19 वर्ष के बच्चों का पोषण स्तर सुधारने, आयरन की कमी की रोकथाम और बौद्धिक विकास हो इसे ध्यान में रखते हुए यह गोली दी गई है। नेशनल डी वॉर्मिंग डे पर मंगलवार को जिलेभर के सभी स्कूली बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके तहत किला परिसर स्थित शा उत्कृष्ट स्कूल तोड़ा क्र-1 में कार्यक्रम हुआ। इसमें सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने बच्चों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने सहित खुद की सफाई रखने की बात कही। मंगलवार से शुरू हुआ यह अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत शेष बच्चों को 14 फरवरी तक यह कृमिनाशक गोली दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम लक्ष्मी गामड़, सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मैना मौजूद थे।