- Hindi News
- मां राजराजेश्वरी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव
मां राजराजेश्वरी मंदिर का सौंदर्यीकरण होगा, जल्द भेजेंगे प्रस्ताव
शाजापुर| शहरवासियोंकी आस्था का केंद्र मां राजराजेश्वरी माता मंदिर का अब जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। मंदिर को आकर्षक पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग ने सहमति दे दी है। पर्यटन विभाग की सहमति मिलने के बाद अब जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर मंदिर के विकास की योजना तैयार कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों सहित शहर के वरिष्ठजनों से चर्चा कर मंदिर के सौंदर्यीकरण की पहल शुरू होगी। तैयार प्रपोजल पर्यटन विभाग को भेजा जाएगा। जहां से स्वीकृति मिलते ही इसका काम शुरू करा दिया जाएगा। हालांकी इस प्रक्रिया मंे कुछ समय लगेगा। हालांकी जिम्मेदारों ने वर्ष 2015 में ही मंदिर सौंदर्यीकरण का काम शुरू कराने का भरोसा दिलाया है।