- Hindi News
- सांसद काे ढूंढने लालटेन लेकर कांग्रेसी निकले
सांसद काे ढूंढने लालटेन लेकर कांग्रेसी निकले
सांसद काे ढूंढने लालटेन लेकर कांग्रेसी निकले
शाजापुर. लोकसभाचुनाव में जीत के बाद से गायब हुए देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोहर ऊंटवाल को कांग्रेसियों ने भगाेड़ा घोषित कर दिया है। महीनों से क्षेत्र में नहीं आने पर जिला कांग्रेस महामंत्री नरेश कप्तान ने सांसद को गुमशुदा करार देते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी। बाकायदा उन्होंने सांसद का फोटो लिया और लालटेन से उजाला कर शहर में उनकी तलाश की। कप्तान ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोकसभा क्षेत्र में ही निवास करते हुए क्षेत्रवासियों की सेवा करने का वादा करने वाले सांसद चुनाव जीतने के बाद से गायब हैं। माइक से एनाउंस करते हुए दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथ में लालटेन लेकर शहर की सड़कों से निकले। इसमें देवेंद्र चौरसिया, चट्टानसिंह चंदेल, बबलू ठाकुर, आशिम खान, दीपक जाटव, शेख अतीक, साेनू चौहान आदि मौजूद थे।