राज्यमंत्री जोशी आज शाजापुर आएंगे
राज्यमंत्री जोशी आज शाजापुर आएंगे
शाजापुर.राज्यमंत्रीमप्र शासन स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग दीपक जोशी रविवार को शाजापुर आएंगे। जानकारी के मुताबिक वे शाम 4 बजे देवास से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे शाजापुर पहुंचेंगे। यहां महूपुरा चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 5.30 बजे नागर धर्मशाला में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे वापस शाजापुर से देवास के लिए रवाना हो जाएंगे।