पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस अधिकारियों की बैठक में आईजी ने निर्देश दिए

पुलिस अधिकारियों की बैठक में आईजी ने निर्देश दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस अधिकारियों की बैठक में आईजी ने निर्देश दिए

भास्करसंवाददाता. शाजापुर

आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को उज्जैन रेंज के आईजी वी. मधुकुमार ने जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। दोपहर में शाजापुर आए आईजी मधुकुमार ने एसपी कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि रतलाम में हुई घटना की जानकारी मिलने के कारण आईजी कुछ ही देर में वापस लौट गए। आईजी के आगमन पर जिला पुलिस बल ने सलामी देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, एएसपी महेंद्र तारणेकर आदि सहित अिधकारी मौजूद थे।