पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपी पकड़ने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देंगे

लूट के आरोपी पकड़ने वाली टीम को 10 हजार का इनाम देंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोदिन पहले गुरुवार शाम ग्राम सेमली के समीप बोरसाली हलके के पटवारी महेश धानुक के साथ मारपीट करने के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है।

वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही लूट का सामान पटवारी धानुक की बाइक और शासकीय रिकॉर्ड वाला झोला भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। वारदात के कुछ ही घंटे बाद सुंदरसी पुलिस ने आरोपी राजा उर्फ राजेश गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर निवासी ग्राम तलेनी को गिरफ्तार कर लिया। उसी गांव के एक अन्य आरोपी मोडसिंह गुर्जर फिलहाल पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इधर, वारदात के कुछ देर बात ही खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कप्तान अविनाश शर्मा ने 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

पटवारीसंघ ने भी की इनाम की घोषणा

पटवारीसंघ ने भी उक्त टीम को संघ की तरफ से 5 हजार रुपए का अलग से इनाम देने की घोषणा की है। आरोपियों को पकडऩे में सुंदरसी थाना प्रभारी विजय केन, के.एस. राठौर, हिम्मतसिंह, आरक्षक नितिन, दीपक रामटेके, कुलदीप, प्रदीप सिकरवार, विजेंद्र तोमर, नगर सैनिक गोपी का सहयोग रहा।

मामला पटवारी के साथ लूटपाट का