कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत
कार-बाइक भिड़ंत में एक की मौत
शाजापुर.बड़ौदपुलिस थाना क्षेत्रांतर्गत आलोट रोड पर शनिवार सुबह एक कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ौद पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार श्यामसिंह निवासी रामपुरा (राजस्थान) अपनी बाइक से आगर से आलोट की तरफ जा रहा था। वहीं सामने से एक कार रही थी। आलोट रोड पर दोनों में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़ फरार हो गया। वहीं बाइक सवार श्यामसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने कार जब्त करते हुए मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
पं.उपाध्याय जयंती मनाई- सोयतकलां. डोंगरगांवबस स्टैंड परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। पूर्व मंडल अध्यक्ष चिंतामण राठौर द्वारा पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला गया। भाजपा नगर अध्यक्ष आेमप्रकाश सोनी, विट्ठलप्रसाद शर्मा, प्रेमसिंह सोनगरा, बालचंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
समीपस्थ ग्राम कंवराखेड़ी में भी पं. उपाध्याय की जयंती मनाई। मंडल महामंत्री भारतसिंह चौहान ने संबोधित किया।