पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामाया की आराधना में थिरके कदम

महामाया की आराधना में थिरके कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रि महोत्सव में हर कोई शक्ति की भक्ति में चूर है। भक्ति अपनी-अपनी तरह से की जा रही है। कोई नंगे पैर रहकर, कोई उपवास रखकर मां के प्रति आस्था प्रकट कर रहा है। महामाया की आराधना स्वरूप गरबों में भी कदम थिरक रहे हैं। शहर के करीब 24 स्थानों पर शाम ढलते ही गरबों की धूम मच रही है। बालिकाएं, युवतियां महिलाएं गरबों में उत्साह दिखा रही हैं। पर्व के तीसरे दिन शनिवार को भी मां के चंद्रघंटा स्वरूप की आराधना में कदम थिरके। शक्ति की भक्ति में डूबे भक्तों की आस्था को कैमरे में कैद किया हमारे फोटो जर्नलिस्ट अवनीश त्रिवेदी ने।

भावसारसमाज की धर्मशाला- भावसारमोहल्ला स्थित भावसार समाज की धर्मशाला में भी नवरात्रि के पहले ही दिन से गरबों के माध्यम से भक्ति का दौर जारी है। रात 9 बजे से गरबों की प्रस्तुति का दौर शुरू होकर देररात तक चल रहा है। महिलामंडल की करीब 40 सदस्याएं हर दिन नए ड्रेसकोड और नई स्टेप्स में गरबों की प्रस्तुतियां देकर मां की आराधना कर रही हैं।

आदित्यनगर कालोनी- शहरकी आदित्य नगर कालोनी के रहवासी भी नवरात्रि महोत्सव में विशेष आयोजन कर रहें हैं। कालोनी के श्रीचैतन्य चिंतामण गणेश मंदिर प्रांगण में शाम ढलते ही गरबों के माध्यम से मां की आराधना का सिलसिला शुरू हो जाता है। नन्ही बालिकाओं से लेकर युवतियों महिलाओं द्वारा आकर्षक गरबों की प्रस्तुतियां दी जा रहीं हैं।

शाजापुर. आदित्यनगर में गरबों की प्रस्तुति देती महिलाएं युवतियां।

शाजापुर. भावसारसमाज की धर्मशाला में गरबा करती युवतियां।

गरबों में छलक रहे भक्ति के रंग

आगर-मालवा.नवरात्रिके चलते वििभन्न स्थानों पर गरबों के आयोजन हो रहे हैं। स्थानीय महिलाओं एवं युवतियों द्वारा प्रतिदिन आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन भी कई पंडालों में मनमोहक गरबे हुए। इसके अलावा प्रसिद्ध मां तुलजा भवानी मंदिर और कालका माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त प्रतिदिन दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं। िचत्रमें नवदुर्गाउत्सव समिति द्वारा बस स्टैंड पर गरबा प्रस्तुत करती युवतियां।

बड़ागांव में मनीष तिवारी की भजन संध्या आज

नलखेड़ा.क्षेत्रके नगर बड़ागांव में रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक मनीष तिवारी की भजन संध्या होगी। आयोजन उदय फ्रेंडस क्लब द्वारा मां चामुंडा माता मंदिर के पास रात नौ बजे से किया जाएगा। मनीष