पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 खिलािड़यों का संभागीय टेटे स्पर्धा में चयन

4 खिलािड़यों का संभागीय टेटे स्पर्धा में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर|शामावि सांपखेड़ाके चार बच्चों का चयन टेबल-टेनिस की संभागीय स्पर्धा में हुआ है। संस्था के प्रधानाध्यापक कैलाश सूर्यवंशी ने बताया संभागीय स्पर्धा के लिए नितिन, साजिद, बबलू और दिनेश का चयन हुआ है। इन बच्चों ने गत दिवस खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के तहत इस स्पर्धा में भाग लिया था। 13 दिसंबर को नेयुकें शाजापुर दल के साथ स्कूल के ये बच्चे खाचरौद के लिए रवाना होंगे। संस्था प्रमुख सूर्यवंशी के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले इन बच्चों ने पढ़ाई के काम आने वाली स्कूली टेबल पर ही रेस्ट समयावधि में बिना कोच के अभ्यास किया था।

प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चे।