रुपए मांगने की बात पर मारपीट
शाजापुर. अवंतिपुरबड़ोदिया पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम निपानिया खुर्द में सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे के साथ मारपीट कर दी। शिकायत पुलिस तक पहुंची। अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में फरियादी बोंदरसिंह पिता मदनसिंह राजपूत (55) की शिकायत पर गांव के ही भंवरलाल राजपूत के खिलाफ मारपीट सहित कुछ अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। विवाद रुपए मांगने की बात पर हुआ था।