पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काव्य पाठ में जीवंत हुई नवीन की स्मृति

काव्य पाठ में जीवंत हुई नवीन की स्मृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन जयंती पर दो जगह हुए समारोह

शाजापुर|राष्ट्रवादीव्यक्तित्वऔर लेखनी के हुनर से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन की स्मृति सोमवार सुबह शहर में काव्यपाठ के दौरान जीवंत हो उठी। उनके जयंती दिवस पर शहर के दो स्थलों पर समारोह आयोजित किए गए। शिक्षा, साहित्य, रचना जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों ने पुष्पांजलि देकर नवीन की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाए। उनके सम्मान में काव्यपाठ किए। कसीदे पढ़े। व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए नवीन का स्मरण किया।

नवीनके सम्मान में नतमस्तक होकर दी पुष्पांजलि- एबीरोड स्थित पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन महाविद्यालय की नवीन- वाटिका में सुबह नौ बजे संस्था स्टाफ सदस्याें ने स्मृति समारोह मनाया। नवीन की प्रतिमा को बारी-बारी से पुष्पमालाएं पहनाई। कॉलेज के हिंदी विभाग सहित उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने इस महान व्यक्तित्व के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.के. मेहता, डाॅ. आर.के. जैन, डॉ. शकीला खान, डॉ. बी.एस. विभूति, प्रो. एम.के. कनेरिया, प्रो. केशवमणि शर्मा, डॉ. परीक्षा वागले, डॉ. वी.पी. मीणा, जितेंद्रसिंह सोनगरा सहित स्टाफ के अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन हिंदी विभाग के डॉ. पोपसिंह परमार ने किया।

नवीनकी स्मृति मन में लेकर काव्यपाठ किया- नगरपालिका ने एबी रोड स्थित शहीद पार्क में नवीन स्मृति समारोह आयोजित किया। पार्क के एक हिस्से में स्थापित नवीन की प्रतिमा के समक्ष प्रबुद्धजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद स्थानीय साहित्यकारों, रचनाकारों समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े प्रबुद्धजनों ने अपनी-अपनी तरह से नवीन को याद किया। किसी ने कविता पाठ किया तो किसी ने संबोधित किया। भावनाओं की अभिव्यक्तियों के बाद नपा की ओर से साहित्यकारों रचनाकारों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में नपा अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष रेखा मीणा ने पार्क में 8 लाख 24 हजार रु. की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जाने के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दुर्गाप्रसाद झाला, सुरेश दवे मामा, सैयद अली ऋषि, नरेंद्र गौड़, कवियित्री संतोष शर्मा, पेंशनर संघ जिला अध्यक्ष डॉ. जगदीश भावसार, नपा शिक्षा स