- Hindi News
- सारे जर्जर कार्यालय क्षतिग्रस्त घोषित होंगे
सारे जर्जर कार्यालय क्षतिग्रस्त घोषित होंगे
शाजापुर|अस्पताल कीछत गिरने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों की स्थिति देखने का निर्देश दिए। टीएल बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जहां वे रहते हों या जिस भवन में उनका कार्यालय हो उसे ठीक से देखे और यदि वह जर्जर स्थिति में हो तो उसे डिस्मेंटल कराने की कार्रवाई करें।