- Hindi News
- नेहरू बाल उद्यान में दौड़ेगी बच्चों की ट्रेन, नागपुर के 7 लोग कर रहे तैयारी
नेहरू बाल उद्यान में दौड़ेगी बच्चों की ट्रेन, नागपुर के 7 लोग कर रहे तैयारी
{5 डिब्बों वाली ट्रेन दौड़ेगी {पटरी बनकर तैयार
शाजापुर|शहरकेटंकी चौहरा स्थित नेहरू बाल उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए जल्द ही गार्डन में 5 डिब्बों वाली रेलगाड़ी दौड़ती दिखाई देगी। इसके लिए नागपुर से आए 7 लोग काम पर लगे हैं। पटरी बनाकर तैयार की जा चुकी है। करीब 7 लाख रुपए की लागत से नगर पालिका ने 5 डिब्बों वाली ट्रेन खरीदी है। जो बिजली से चलेगी। शुरुआत में कुछ दिन शहर के बच्चों को ट्रेन में बैठाकर नि:शुल्क मनोरंजन कराया जाएगा। इसके बाद ट्रेन का मजा लेने के लिए किराया तय किया जाएगा।
उद्यानों को संवारने के लिए नपा नए-नए झूल और मनोरंजन के सामान लगाए जा रहे हंै। गत दिनों शहर के पार्कों में नए झूले और फिसल पट्टी लगाने के बाद अब नेहरू बाल उद्यान में नपा ने ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए ट्रेन आदि की खरीदी हो चुकी है। पटरी लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। इसके बाद ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। ट्रेन तैयार करने के लिए नागपुर से ही 7 लोगों की टीम आई है। गार्डन के 1400 वर्ग मीटर क्षेत्र में पटरी लगाई जा रही है।
^नेहरू बाल उद्यान में बच्चों के मनोरंजन के लिए नागपुर से 5 डिब्बों वाली ट्रेन मंगवाई गई है। नागपुर की टीम ही ट्रेन के लिए पटरी लगाने का काम कर रही है। काम पूरा होते ही ट्रेन शुरू करा दी जाएगी। के.एल.सुमन, सीएमओशाजापुर
तैयार किए जा रहे ट्रेन के डिब्बे।