पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पक्षपातपूर्ण रवैये से नाराज कर्मचारी करेंगे सीएस कार्यालय का घेराव

पक्षपातपूर्ण रवैये से नाराज कर्मचारी करेंगे सीएस कार्यालय का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल सर्जन के व्यवहार और कार्यप्रणाली से नाराज हैं स्वास्थ्य कर्मी

भास्करसंवाददाता|शाजापुर

जिलाअस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ. बी.एस. मैना के व्यवहार और कार्यप्रणाली से परेशान होकर कर्मचारी मंगलवार को उनके कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन एम्पालाइज एसोसिएशन ने माेर्चा खाेल दिया है।

एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव राजदत्त दुबे ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. मैना द्वारा शासन के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अपात्र कर्मचारी को स्टोर कीपर का काम सौंप दिया है। जबकि पात्र कर्मचारी को दूसरे काम पर लगा दिया गया। साथ ही सिविल सर्जन कर्मचारियों के साथ भेदभाव करते है। कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो सप्ताह में एक बार अस्पताल आते है। बावजूद उन्हें डॉ. मैना कुछ नहीं कहते। जबकि नियमित समय पर ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को डॉ. मैना प्रताड़ित करते है। प्रांतीय सचिव दुबे ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 42 फार्मेसी एक्ट 1948 के तहत दवाई वितरण संधारण का कार्य केवल पंजीकृत कंपाउंडर या फार्मासिस्ट ही कर सकता है। इस एक्ट का उल्लंघन करने पर संबंधित तो सीधे 6 माह की सजा और 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित करने का प्रावधान है। मामले में शासन ने भी कई बार सिविल सर्जन को पत्र भेजा। लेकिन डॉ. मैना ने शासन के सारे अादेश को ताक में रख दिया। साथ ही फार्मेसी एक्ट को भी दरकिनार करते अपात्र को ही यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इन अनियमितताओं के विरोध में ही मंगलवार को एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कौरव की मौजूदगी में शाजापुर सिविल सर्जन के कार्यालय का घेराव कर प्रमुख सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमएचओ को सौंपा जाएगा।