मानवाधिकार दिवस पर आयोजन
शाजापुर. 10दिसंबर को मानवाधिकार दिवस का दिन रहेगा। मानवों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए इस दिन शहर में भी कुछ संगठनाें के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन शाजापुर इकाई द्वारा जिला अस्पताल में इस दिन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर मानवों को उनके अधिकार और कर्तव्यों से अवगत कराया जाएगा।