पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 घंटे तक मोबाइल से जान सकेंगे सवालों के हल

15 घंटे तक मोबाइल से जान सकेंगे सवालों के हल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10वीं-12वींबोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने अब जिले के चार विषय विशेषज्ञ भी मोबाइल के माध्यम से परीक्षार्थियों के विशेष मार्गदर्शक बनेंगे। माशिमं हेल्पलाइन के बाद शाजापुर, आगर-मालवा जिले के 20 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों की परेशानी दूर करने विभाग ने चारों विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इनमें 3 ज्ञानपुंज दल सदस्य हैं। परीक्षार्थी सुबह 7 से रात 10 बजे तक इन मोबाइल नंबरों पर कॉल कर सकेंगे।

विशेषज्ञ हेल्पलाइन के रूप में विषय और परीक्षा की तैयारी संबंधी कठिनाई दूर करने प्रयासरत रहेंगे। जी हां, गत वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम गिरने और इस वर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी दौर के बीच परीक्षा परिणामों को बेहतर करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा। इसे लेकर हाईस्कूलों में पिछले कुछ दिनों से उपचारात्मक कक्षाएं लगवाई ही जा रही हैं। वहीं माशिमं की हेल्पलाइन के बाद जिले के परीक्षार्थियों से सीधे और नजदीकी संपर्क रखने वाले विशेषज्ञों के नंबर भी परीक्षार्थियों की कठिनाइयां दूर करने जारी किए हैं। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के माध्यम से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे जटिल विषयों के विशेषज्ञों के इन मोबाइल नंबरों पर परीक्षा की तैयारी से जुड़े प्रश्न पूछ सकेंगे। ज्ञानपुंज दल में वैसे ही शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर से विशेषज्ञों की नियुक्ति होने से परीक्षा संबंधी कठिनाई दूर करने ये चारों विशेषज्ञ भी एक अच्छे मार्गदर्शक के रूप में काम सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए विभाग से इन चारों के मोबाइल नंबर बुधवार को जारी किए हैं। गुरुवार से परीक्षार्थी इन नंबरों पर फोन लगाकर परीक्षा संबंधी कठिनाई दूर करने के लिए मार्गदर्शन ले सकेंगे।

कईबिंदुओं पर विशेषज्ञ देंगे टिप्स- आरएमएसएशाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के चारों विशेषज्ञ परीक्षार्थियों को कई बिंदुओं पर परीक्षा की तैयारी, विषय की जटिलता दूर करने के साथ ही परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों के मन में छुपे डर को दूर करने संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स देंगे। कुछ विशेष कमजोर पहलुओं को भी छुआ जाएगा।

20496परीक्षार्थी 83 केंद्रों पर परीक्षा देंगे- शाजापुर,आगर-मालवा जिले में इस बार 10वीं-12वीं कक्षाओं को मिलाकर 20496 परीक्षार्थी 83 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं देंगे। जिले के विशेषज्ञों के मोबाइल पर ये सभी कॉल कर कठिनाइयां दूर कर सकते हैं।

सरलविषयों पर विभाग का नहीं ध्यान- विभागके जिम्मेदारों ने जटिल विषयों के लिए तो विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर जारी किए, पर हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान जैसे सरल विषयों के विशेषज्ञों के नंबर जारी नहीं किए। जिम्मेदार शायद सरल विषयों से परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के संबंध में ओवर कॉन्फिडेंट है।



इस पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

^ जिले के विषय विशेषज्ञों के मोबाइल नंबर भी हेल्पलाइन के रूप में जारी किए जा रहे हैं। बोर्ड कक्षाओं के परीक्षार्थी इन नंबर पर संपर्क कर भी विषय की जटिलता, परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन ले सकते हैं। राधावल्लभकारपेंटर, प्रभारी जिला शैक्षिक समन्वयक, आरएमएसए

माशिमं बोर्ड के इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें

0755-2570248.

0755-2570258.

9424495482.

9424495483.

विषय विशेषज्ञों से इन नंबरों पर कॉल कर मार्गदर्शन लें

नामविषय मोबाइल नं.

राधावल्लभकारपेंटर गणित 9755809048.

ओ.पी. पाटीदार विज्ञान 9425938556.

निसार खान विज्ञान 9993176959.

कमलेश नागर अंग्रेजी 9009278669.

(स्रोत:आरएमएसए शाखा प्रबंधन)

परिणाम सुधार