- Hindi News
- कंपनी प्रतिनिधि नदारद, विद्यार्थी घर लौटे
कंपनी प्रतिनिधि नदारद, विद्यार्थी घर लौटे
दोपहर 12.30 बजे ही समापन, शाम 4 बजे तक लगना था मेला
एजुकेशनरिपोर्टर | शाजापुर
लीडबीएसएन कॉलेज में लगे दो दिवसीय रोजगार अवसर मेले का समापन बुधवार को प्राध्यापकों की त्रिस्तरीय पंचायत चुनावी ड्यूटी के चलते समय से पहले ही खत्म करना पड़ा। दोपहर 12.30 बजे समापन समारोह होते ही 16 प्राध्यापक अपनी चुनावी ड्यूटी निभाने रवाना हो गए। मेला शाम 4 बजे तक चलना था, लेकिन अधिकांश कंपनी प्रतिनिधि भी नदारद दिखे।
कॉलेज में शेष बची 5-6 महिला प्राध्यापक कुछ अतिथि विद्वान ही मेले में छात्रों की भीड़ रहने तक मोर्चा संभालते रहे। कंपनी प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार के बाद 100 से ज्यादा विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के दायरे में अाने की बात आयोजक कह रहें हैं। आयोजन के प्रभार से जुड़े प्राध्यापकों तक के चुनावी ड्यूटी के लिए रवाना हो जाने से प्लेसमेंट के आंकड़ें स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बुधवार को हुए रोजगार अवसर मेले का समापन सुबह 11.30 बजे बाद शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिला रोजगार कार्यालय उद्योग विभाग का प्रभार संभाल रहे रामकुमार दुबे ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की तरफ प्रेरित कर विभागिय योजनाओं से परिचय कराया। उद्बोधन में संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ. वी.के. शर्मा ने कहा वर्तमान में हर क्षेत्र में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। अच्छी नौकरी पाने के लिए एक्सपर्ट बनें। कॉलेज के प्रो. एस.के. मेहता, डॉ. अार.के. जैन ने भी संबोधित किया। आयोजन की रूपरेखा विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. आर.सी. चौहान ने बताई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन सहा. प्राध्यापक डॉ. बी.एस. विभूति ने किया। आभार प्रो. एम.के. कनेरिया ने माना।
मेलासमय से पहले खत्म होने से निराशा- प्राध्यापकोंकी चुनावी ड्यूटी के चक्कर में बुधवार को मेला समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। जिससे विद्यार्थी निराश दिखाई दिए। जॉब लेकर मेले में आए अधिकांश कंपनी प्रतिनिधि पहले दिन लौट गए थे। अंतिम दिन अधिकांश स्टॉल खाली रहे।
दोकर्मचारियों ने की मधुमक्खी के छत्ते की निगरानी-संस्था केप्रभारी प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कॉलेज के अंदर छत के निचले हिस्से में लगे मधुमक्खियों के छत्ते की निगरानी के लिए दोनों ही दिन दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विशेष रूप से तैनात किया था। कॉलेज के प्रथम तल पर जाने का रास्ता भी उक्त समयावधि में बंद रखा।
कई कंपनियों के स्टॉल दोपहर में ही खाली हो गए।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते विद्यार्थी।