- Hindi News
- देहरीपाल में भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज सामने आया
देहरीपाल में भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज सामने आया
सुसनेर | ग्राममाणा निवासी महिला की मौत स्वाइन फ्लू से इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई थी। इसकी पुष्टि जबलपुर से आई पॉजीिटव जांच रिपोर्ट से हो गई है। माणा निवासी महिला को शुक्रवार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया था। स्वाइन फ्लू होने की अाशंका में डॉक्टरों ने महिला को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई थी। इंदौर से महिला का सेंपल जांच के लिए जबलपुर लेब में भेजा गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने महिला के परिजनों के स्वास्थ्य के बारे में सारी जानकारी ली है। इस संबंध में ब्लॉक मेडिकल ऑॅफिसर डॉ. ब्रजभूषण पाटीदार के अनुसार जबलपुर से आई रिपोर्ट में माणा की महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। महिला के परिजनों की जांच की गई थी। सभी स्वस्थ है।
मास्क बांधकर ड्यूटी कर रहे सिक्युरिटी गार्ड।
ग्राम माणा की मृत महिला की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई