- Hindi News
- सात व्यापारियों से 5.50 करोड़ की अघोषित आय उजागर
सात व्यापारियों से 5.50 करोड़ की अघोषित आय उजागर
इन व्यापारी के यहां से इतनी राशि उजागर
{ओल्डकलेक्टोरेट रोड स्थित दो हार्डवेयर व्यापारियों के यहां से 14 और 15 लाख रुपए यहीं स्थित कांट्रेक्टर के घर से 2 करोड़ रुपए की अघोषित आमदनी। {चौक बाजार स्थित एक कपड़ा व्यापारी के घर से 1.5 करोड़ रुपए निकले। {स्टेशन रोड स्थित टाइल्स कारोबारी के घर से 1 करोड़ की आय सामने आई। {सोमवारिया बाजार स्थित केरोसीन डीलर के घर से 10 लाख रुपए की संपत्ति घोषित। {एबी रोड सारंगपुर निवासी हार्डवेयर व्यापारी के घर से 50 लाख रु. की आमदनी घोषित।
शाजापुर | स्टेशनरोड क्षेत्र में एक व्यापारी के घर के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी।
सारंगपुर | एबीरोड स्थित दुकान के बाहर बैठी पुिलस वाहन खड़ा।
टैक्स राशि वसूलेंगे
^शाजापुरके 6 और एक सारंगपुर के व्यापारियों ने कुल 5 करोड़ 50 लाख रुपए की अघोषित आय घोषित की है। उक्त राशि पर सरकारी टैक्स के रूप में करीब 1 करोड़ 81 लाख रुपए की राशि वसूली जाएगी। शाजापुर के एक कांट्रेक्टर के घर से करंट इयर के अलावा पिछले सालों में भी अघोषित आमदनी होने का मामला सामने आया है। ऐसे मामले में संबंधित से जुर्माना वसूल किया जाएगा। इलापरमार, ज्वाइंट कमिश्नर आयकर विभाग उज्जैन
सिटी रिपोर्टर | शाजापुर
टैक्सचोरी कर करोड़ों का कारोबार करने वाले शाजापुर सारंगपुर के 7 व्यापारियों का आयकर की टीम ने खुलासा कर दिया है। लगातार 30 घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों ने व्यापारियों के दस्तावेज खंगाले। कुल 7 व्यापारियों के घर से 5 करोड़ 50 लाख रुपए की अघोषित संपत्ति उजागर हुई। संबंधितों को अब हर हाल में टैक्स की राशि जमा कराना होगी। कुल 5.50 करोड़ की अघोषित आमदनी पर सरकारी खजाने में 1 करोड़ 81 लाख रुपए जमा कराना होंगे।
आयकर की कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुई, जो दूसरे दिन बुधवार शाम करीब 6 बजे तक चली। 6 टीमों में शामिल करीब 30 अधिकारी कर्मचारी ने लगातार 30 घंटे तक व्यापारियों के कारोबार संबंधी दस्तावेज देखे। जांच में बड़ा खुलासा हुआ और 5 करोड़ 50 लाख रुपए की अघोषित आमदनी सामने आई। उक्त अघोषित आमदनी के घोषित होने के बाद आयकर विभाग संबंधित व्यापारियों से टैक्स की राशि वसूल करेगी। 5.50 करोड़ रुपए कर घोषित राशि पर 30 प्रतिशत टैक्स वसूला जाएगा। इस मान से टैक्स की राशि का आंकड़ा 1 करोड़ 81 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा। यानी कुल 7 व्यापारियों की अघोषित संपत्ति घोषित होने के बाद सरकार के खजाने में पौने दो करोड़ रुपए जमा होंगे।
कांट्रेक्टरपर जुर्माने की कार्रवाई भी हो सकती है
विभागीयस्तर पर हुई जांच में वैसे तो सारे व्यापारियों की एक साल की अघोषित आमदनी होना सामने आई है। इस कारण इन व्यापारियों से सिर्फ टैक्स की राशि ही वसूल की जाएगी। हालांकि शाजापुर निवासी एक कांट्रेक्टर जिनके घर से 2 करोड़ की अघोषित आमदनी घोषित हुई है। उनके पिछले साल में भी अघोषित संपत्ति होना सामने आई है। ऐसे में उन पर जुर्माने की कार्रवाई भी हो सकती है।
व्यापारियोंमें हड़कंप
मंगलवारको शहर के 6 व्यापारियों पर हुई आयकर विभाग की जांच की खबर मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पूरे दिन कार्रवाई की चर्चा होती रही। दूसरे दिन भी शहरवासी कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।
10अधिकारी और 20 कर्मचारियों ने कार्रवाई की
शाजापुरके 6 और सारंगपुर के एक व्यापारी पर कार्रवाई करने लिए एकसाथ 6 टीमों ने कार्रवाई की। इसमें करीब 10 अधिकारी और 20 कर्मचारी शामिल थे। जो लगातार 30 घंटे तक कार्रवाई करते रहे। पूरी रात वे व्यापारियों के कारोबार की जानकारी लेकर रिकार्ड चेक करते रहे।