पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादलाें का डेरा, दिन रात का तापमान बढ़ा

बादलाें का डेरा, दिन रात का तापमान बढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | कालेबादलों का डेरा छाने के साथ ही शहर में बारिश होने के आसार फिर से बन गए हैं। मंगलवार-बुधवार देररात से ही बादल छा जाने से गर्मी का पारा 2.5 डिग्री उछल गया। बुधवार को तेज धूप खिलने और कभी-कभार काले बादलों के जमावड़े के कारण दिन का पारा भी 2.7 डिग्री बढ़ गया। दिन में 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर भी चली। मौसम विभाग अभी भी शहर सहित जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावनाएं जता रहा है। बिगड़ते मौसमी मिजाज के बीच मौसम विभाग ने बुधवार शाम 5 बजे तक की स्थिति में अधिकतम 29.3 न्यूनतम तापमान 13.6 डिसे दर्ज किया है। तापमान के यहीं आंकड़े मंगलवार को क्रमश: 26.6 11.1 डिसे रहे थे। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार बुधवार-गुरुवार देर रात या गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।