- Hindi News
- मार्केट बनाने जल्द नीलाम होगी हाट मैदान में बनी 40 दुकानें
मार्केट बनाने जल्द नीलाम होगी हाट मैदान में बनी 40 दुकानें
शाजापुर | साप्ताहिकहाट मैदान में सालों पहले बनी दुकानों को चालू कराने के लिए नपा ने पहल शुरू कर दी है। इसके लिए गत दिनों नगर परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय भी पारित हो गया है। निर्णय के मुताबिक अब जल्द ही दुकानों की नीलामी शुरू करा दी जाएगी। परिसर में बनी कुल 40 दुकानों में से करीब 4 दुकानें नीलाम भी हो चुकी है। दुकानों की नीलामी के बाद साप्ताहिक हाट बाजार क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ जाएगी। व्यापारियों के लिए भी यह नया मार्केट बनकर उभरेगा।