पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में बंटी बना के समर्थकों का दबदबा

चुनाव में बंटी बना के समर्थकों का दबदबा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाना |पंचायत चुनाव के पहले और दूसरे चरण के चुनाव हो चुके हैं। इसमें शाजापुर एवं मो. बड़ोदिया जनपद पंचायत के अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज है। इसमें निर्दलीय नेता योगेंद्रसिंह बंटी बना के समर्थकों को अच्छी सफलता मिली। शाजापुर जनपद में जहां 6 तो मो. बड़ोदिया में 9 सदस्य बंटी बना के कट्टर समर्थक बताए जा रहे हैं। समर्थकों का कहना है बंटी बना की पूरे चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इधर भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी दोनों जनपदों पर अपने अध्यक्ष काबिज करने का दावा ठोक रहे हैं। समर्थकों में यह भी चर्चा है कि जब बंटी बना निर्दलीय है तो कांग्रेस जीतने वाले को अपना समर्थक क्यों मान रही है, यह गलत है। जिला पंचायत के वार्ड 6 में बना समर्थक प्रत्याशी को अधिक मत मिले हैं। इधर, गुलाना के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अपन ही गांव में अपनी सीट नहीं बचा पाए।