पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस दें

अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस दें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा | कलेक्टोरेटसभाकक्ष में बुधवार को हुई समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित कौशल विकास केंद्र के प्राचार्य आईटीआई सुसनेर, खनिज अधिकारी जिला शाजापुर, उप संचालक गो-अभयारण्य ए.के. छारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला शाजापुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश कलेक्टर विनोदकुमार शर्मा ने दिए हैं। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित होने वाली बैठकों में पूर्व में भी इसके लिए निर्देश दिए गए थे, लेकिन लापरवाही की जाने पर अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, कॉल सेंटर, पी.जी., समयसीमा, जन सुनवाई, लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रसिद्ध मंदिरों में विकास की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को विकास कराने के निर्देश दिए।

ये निर्देश भी दिए गए-

बैठक में कलेक्टर शर्मा ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग के तहत निर्माण किए जाने वाले 15 कुटीरों की राशि सी.ई.ओ. जनपद पंचायत बड़ौद को दी गई है, उसे आर.ई.एस. को दिए जाने के निर्देश दिए, ताकि जल्द कार्य प्रारंभ हो सके। आदिम जाति कल्याण विभाग को सीसीरोड, नाली तथा पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम छापरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण-कार्य पूर्ण करने तथा छापरिया और सुदवास में हाट बाजार के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। ग्राम सालरिया के गो-अभयारण्य के निर्माण-कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, ट्री गार्ड लगाकर पौधारोपण करने, विद्युत फीटिंग कराने और उप संचालक गो-अभयारण्य को पंजीयन कराने, चारे की व्यवस्था करने, गेट तथा चौकीदार की व्यवस्था कराने और वन के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उद्यान विभाग की ओर से डी-फाॅरेस्ट्रेशन की प्रोजेक्ट बनाने एवं सिंचाई विभाग द्वारा सालरिया के अंदर एक तालाब निर्माण के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

……