चोर को पकड़ा, दो बाइकें बरामद
आगर-मालवा | शाजापुरऔर मो. बड़ोदिया से चुराई गई दो बाइकों सहित एक बाइक चोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे ग्राम सागड़िया निवासी विजेंद्रसिंह पिता होकमसिंह राजपूत (28) चोरी की बाइक को बेचने के लिए आगर आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाश को कानड़ मार्ग स्थित कॉलेज के समीप से पकड़ा। उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की जो उसने शाजापुर से चोरी करना कबूला। इसी तरह पूछताछ में बदमाश ने एक अन्य बाइक मो. बड़ोदिया से चोरी करना कबूला। जिसे भी पुलिस ने बदमाश की निशानदेही से बरामद करने में सफलता मिली है।