शाजापुर | ग्रामपनवाड़ी में गुरुवार को एक महिला को करंट लग गया। जानकारी के अनुसार भूरीबाई पति फूलसिंह (26) अपने घर का कामकाज निपटा रही थी। इसी दौरान बिजली बोर्ड के समीप हाथ लगने से वह करंट की चपेट में गई। महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे उपचार दिया गया।