- Hindi News
- स्टेशन रोड पर हंगामा, रहवासियों ने ट्रकों की हवा निकाली
स्टेशन रोड पर हंगामा, रहवासियों ने ट्रकों की हवा निकाली
धोबीचौराहे से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले रोड पर गुरुवार रात 10.30 बजे हंगामा हो गया। रेलवे ट्रैक से लोड लेकर निकलने वाले ट्रकों को लेकर रहवासी खुलकर सड़क पर उतर आए। निकलने वाले ट्रकों को रुकवाकर उन्होंने करीब एक दर्जन ट्रकों के पहिए की हवा निकाल दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद एएसपी महेंद्र तारणेकर की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक उक्त रोड से भारी वाहनों के निकलने के कारण सड़क उखड़ गई। साथ ही मोहल्ले में हमेशा दुर्घटना का खतरा रहता है। गुरुवार को भी ट्रक की चपेट में आते-आते एक युवक बाल-बाल बचा। यह देख रहवासियो का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर दो ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद इधर से निकलने के लिए आए सारे ट्रकों को खड़ा किया और पहिए की हवा निकालना शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा मचता रहा। इधर सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। टीआई ब्रजेश मिश्रा ने मौजूद लोगों से चर्चा करने का प्रयास किया, लेकिन रहवासियों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि एएसपी तारणेकर ने रहवासियों को व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।
ट्रैकका लोड निकालने के लिए दूसरा रूट बना है- ज्ञातरहे रेलवे ट्रैक से माल लाने और ले जाने के लिए रेलवे पटरी होते हुए बेरछा रोड के रास्ते पर रूट बनाया गया है, लेकिन इसके बाद भी वाहन चालक उस रूट से वाहन नहींं निकालते। रहवासी क्षेत्रों से ही वे भारी लोडिंग वाहन निकालते हैं। इस कारण यहां हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
मौके पर पहुंचे टीआई मिश्रा के सामने विरोध जताते रहवासी। इनसेटट्रकोंकी हवा निकाली।