पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

स्टेशन मास्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन मास्टर पी.एस. मीणा से अवकाश की स्वीकृति लेने पहुंचे पाइंट्समेन ओमप्रकाश भिलाला को चाटे जड़ दिए। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इधर, देररात ओमप्रकाश की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने स्टेशन मास्टर पी.एस. मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

विवाद बुधवार रात करीब 9 बजे हुआ। इसके बाद घंटों तक हंगामा चलता रहा। पाइंट्समेन ओमप्रकाश रात 11.30 बजे जीआरपी थाने पहुंचा और रोते-बिलखते मौजूद जीआरपी अधिकारियों को अपनी पीड़ा सुनाई। लिखित में आवेदन देकर उसने स्टेशन मास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। जीआरपी ने रात 12.15 बजे स्टेशन मास्टर मीणा को बुलाया। मीणा ने सफाई देते हुए संबंधित को प्यार से चाटे मारने की बात कही। जीआरपी ने रात 1.30 बजे पीड़ित ओम प्रकाश का मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद गुरुवार को जीआरपी पुलिस ने स्टेशन मास्टर मीणा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।

मीणाथाने में भी सुनाते रहे वाकया- नशेमें मदहोश स्टेशन मास्टर आधी रात को जीआरपी थाने में भी हरकतें करते नजर आए। लड़खड़ाती जबान से मारपीट नहीं करने की समझाइश देते मीणा धीरे से गाल पर प्यार से चांटा लगाने की बात कहते रहे।

जमाहुई भीड़- स्टेशनमास्टर और पाइंट्समेन के विवाद के दौरान काफी देर तक रेलवे स्टेशन पर हंगामा मचता रहा। पीड़ित ओमप्रकाश भी शोर मचाकर अपनी व्यथा सुना रहा था तो स्टेशन मास्टर ताव दिखाकर उसे धमकी देते नजर आए। इस दौरान वहां रेलवे कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

^पाइंट्समेन की शिकायत पर स्टेशन मास्टर पी.एस. मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोविंदरघुवंशी, जीआरपीएएसआई शाजापुर

जीआरपी थाने में आवेदन लिखते फरियादी ओमप्रकाश। थाने में ही ऐसे धीरे से गाल पर चांटा लगाकर मीणा प्यार से मारने की सफाई देते रहे।