पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 11.30 बजे : पटवारी के साथ मारपीट कर बाइक शासकीय रिकॉर्ड लूटा

रात 11.30 बजे : पटवारी के साथ मारपीट कर बाइक शासकीय रिकॉर्ड लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि क्रांति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

आगर-मालवा. कृषिक्रांति रथ के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीक जन-जन तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को कृषि क्रांति रथ को रवाना किया गया। जिले के चारों ब्लॉकों में पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपाल परमार, मुरलीधर पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। विधायकद्वय ने संबोधित करते हुए बताया क्रांति रथ सभी विभागों की जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में अपर कलेक्टर अशोक वर्मा, एसडीएम जी.एस डावर, उप संचालक कृषि ओ.पी. व्यास, प्रबंधक एम.पी. एग्रो ओ.पी. विजयवर्गीय, मंडी सचिव आनंदमोहन व्यास, कृषि समिति अध्यक्ष भीमसिंह नायक, आगर मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

शाजापुर.कृषिमहोत्सव-2014 अंतर्गत किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक एवं विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा निर्मित कृषि क्रांति रथ को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने शाजापुर के स्टेडियम प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जारी रूट चार्ट के अनुसार 20 अक्टूबर तक विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेगा। रथ के साथ कृषि, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी, कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। जो किसानों को कृषि की नवीन तकनीकों की जानकारी देंगे। रथ के साथ चलने के लिए दल सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

किसानरथ पिपलोनकलां पहुंचा- तनोड़िया. गुरुवारको कृषि महोत्सव के तहत कृषि क्रांति रथ समीपस्थ ग्राम पिपलोनकलां पहुंचा। रथ के साथ पहुंचे कृषि विभाग के दल द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

आगरमें युवा उत्सव का समापन हुआ

आगर-मालवा.नेहरूशासकीय कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। इस दिन विद्यार्थियों के लिए मिमिक्री, स्कीट, मूक अभिनय, एकांकी, प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। समापन अवसर पर डॉ. रंजू गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा गौड़, डॉ. शशिप्रभा जैन, एस.एल. शर्मा सहित महाविद्यालयीन स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। जानकारी कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा सिसौदिया ने दी।

कलेक्टरके निरीक्षण में बंद मिला स्कूल

आगर-मालवा.आगरजि