पारा 35 पार, गर्मी बढ़ी
शाजापुर. शनिवारको शहर में गर्मी का पारा खासा तमतमा गया। सुबह से तेज धूप खिली। दाेपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किलों भरा साबित हुआ। शाम ढलने के बाद ही गर्मी से राहत मिली। यही कारण था कि पारा भी बीते कुछ दिनों की अपेक्षा और ऊपर चढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 35.01 न्यूनतम तापमान 23.00 डिसे दर्ज किया है। तापमान के यही आंकड़े शुक्रवार को क्रमश: 33.03 22.01 डिसे रहे थे। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार रविवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।