पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव

एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक मरीज की दो दिन पहले हो चुकी है पुष्टि

हेल्थरिपोर्टर | शाजापुर/मक्सी

दोदिन पहले शनिवार को झोंकर के एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद सोमवार को इसी गांव के दूसरे मरीज में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। ज्ञात रहे पहले मरीज का इलाज इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल में चल रहा है। जबकि दूसरे मरीज का इलाज उज्जैन माधवनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक ही गांव में मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में बीमारी का खौफ है। स्वास्थ्य महकमा भी दो दिन से गांव में ही डटा है। इधर सुसनेर के समीप ग्राम माणा निवासी महिला की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

उज्जैन में भर्ती मरीज की जांच रिपाेर्ट सोमवार दोपहर जबलपुर लैब से मिली, जो पॉजीटिव थी। रिपार्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को सामान्य वार्ड से स्वाइन फ्लू वार्ड में शिफ्ट कर दिया। झाेंकर में एक के बाद एक दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। स्वाइन फ्लू के लिए तैयार टीम के नोडल आॅफिसर डॉ. आलोक सक्सेना भी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने दूसरे मरीज के परिजनों की जांच की। जांच में मरीज की प|ी को भी सर्दी-खांसी की शिकायत मिली और उसे भी उज्जैन अस्पताल भेज दिया गया। पड़ोसियों सहित गांव में अन्य सर्दी-खांसी के मरीजों की भी जांच कर टीम ने दवाई दी।

झाेंकरके ग्रामीणों में खौफ- दोदिन में गांव के दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद ग्रामीण खौफ में हैं। इधर, ओपीडी में भी सर्दी-खांसी के मरीजाें का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यह आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। इनमें 80 प्रतिशत मरीज सर्दी-खांसी के हैं।

एकका इंदौर, दूसरे का उज्जैन में इलाज- दोदिन पहले जिस मरीज की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजीटिव आई, उसका इंदौर के बॉम्बे हास्पिटल में इलाज चल रहा है। जबकि दूसरा मरीज एक सप्ताह से उज्जैन में उपचाररत है।

टास्कफोर्स की बैठक हुई- जिलेमें दूसरे स्वाइन फ्लू के मरीज की पुष्टि होने के बाद ताबड़तोड़ सोमवार को कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने स्वास्थ्य महकमे की बैठक ली। जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।

^झोंकर के दूसरे संदिग्ध मरीज में भी स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है। झोंकर में नोडल आॅफिसर सहित पूरी टीम तैनात है। जो ग्रामीणों को बचाव के उपाय बताने के साथ इलाज भी दे रहे हैं। डॉ.अनुसुइया गवली, सीएमएचओ शाजापुर

स्वाइन फ्लू के लक्षण

{बुखारआना नाक बहना। {गले में दर्द, गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना। {गर्दन में गांठ, जोड़ों में सूजन होना। {सांस लेने में तकलीफ होना।

लक्षणदिखाई देने पर यह करें : {लक्षणदिखाई देनें पर अपने नजदीकी शासकीय चिकित्सालय में डॅाक्टर को दिखाएं। {सात दिनों तक घर पर ही रहे और लक्षण समाप्त होने के बाद भी 24 घंटे तक बाहर निकलें। पर्याप्त आराम करें। {साफ पानी पेय पदार्थ भरपूर मात्रा में लें ताकि शरीर में पानी की कमी हो। {छींक आने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। साबुन से बार-बार हाथ का धोना बचाव का उपाय है। {सार्वजनिक स्थान पर जानें पर या परिजनों के साथ बैठनें पर मुंह को रूमाल या मास्क से ढक लें, ताकि संक्रमण दूसरों में फैले। {बच्चों को सर्दी-खांसी होने पर स्कूल भेजें, घर पर आराम करने दें।

गांवमें लक्षण दिखाई देने पर सूचना करें : लक्षणदिखाई देने पर जिला हेल्प लाइन सेंटर शाजापुर के मो. नंबर 9424001763 दूरभाष नंबर 07364-226024, 226034 पर संपर्क किया जा सकता है।

स्वाइन फ्लू को लेकर आयोजित टॉस्क फोर्स की बैठक में निर्देश देते कलेक्टर।