- Hindi News
- सम्मसखेड़ी के पांच सगे भाई पांच पंचायतों के सरपंच बने
सम्मसखेड़ी के पांच सगे भाई पांच पंचायतों के सरपंच बने
मो. बड़ोदिया जपं की 86 पंचायतों के परिणाम घोषित
सिटीरिपोर्टर | शाजापुर
गतदिनों 5 फरवरी को पंचायत चुनाव होने के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत का परिणाम घोषित कर दिया। सोमवार को निर्वाचित सरपंचों की घोषणा कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया है। बेरछा के समीपस्थ ग्राम सम्मसखेड़ी के एक ही परिवार के पांच सगे भाई अलग-अलग पंचायतों से सरंपच निर्वाचित हुए हैं। मो. बड़ोदिया जनपद क्षेत्र की 86 ग्राम पंचायताें में निर्वाचित घोषित हुए सरपंचों की सूची जारी हुई।
सूची के अनुसार फावका में रामलाल, देहरीपाल में बामूबाई, कडूला में हीरापुरी, माल्याहेड़ी में पार्वतीबाई, मोहना में संगीतादेवी, चौमा में भूरीबाई, बुरलाय मंे आनंदकुंवर बाई, गोविंदा में रूपाबाई, बरनावद में राजकुंवर बाई, मांगलिया मंे जनसाबाई, भंवरासा में गीताबाई, सागडिया में सीताबाई, भंडेड़ी में कन्हैयालाल, उमरिया दया में मनोरमाबाई, धतरावदा में ताराबाई, निपानिया करजू में कालीबाई, सिरसोदिया में प्रेमनारायण, करजू में सीताबाई, अरोलिया में नर्मदाबाई, सारसी में प्रेमनारायण, मो. बड़ोदिया में जगदीशचंद्र, जसवाड़ा में अंबाराम, गाडराखेड़ी में रामकन्याबाई, मंडोदा में पवित्राबाई, कुम्हारिया पाल में ममताबाई, डोकरगांव में मंजूबाई, लसूल्डिया जगमाल में सालगराम, नागझिरी में शिवसिंह, देवरी मुल्ला में रतनलाल, मताना में होकमसिंह, कुम्हारिया खास में सीमाबाई, डंगीचा में अनिताबाई, दुधाना में धापूबाई, शादीपुरा में संजयसिंह, दुपाड़ा में सपना पाटीदार, खोरिया एमा में रामगोपाल, जलोदा शा. में जगदीश, उकावता में हकीम खां, किलोदा में नारायणसिंह, मंगलाज में देवबाई, खामखेड़ा शु. में अनिताबाई, नौलाया में केशरसिंह, तिंगजपुर में मदनलाल, मदाना में गीताबाई, गोदना में हेमलताबाई, खरसोदा में कौशल्याबाई, बुड़लाय में बबीताबाई, चितावद में सीताबाई, बेदारनगर में लक्ष्मीनारायण, जलोदा शु.में रेखाबाई, गुलाना में तेजसिंह, बाडीगांव में कालूसिंह, सलसलाई मे सीमाबाई, मुडलाय में कल्लू बैग, धनाना में यशोदाबाई, दास्ताखेड़ी में रामेश्वर, धतुरिया में आत्माराम, कैथलाय में राधेश्याम, भैंसरोद में जनकसिंह, बोलाई में धापूबाई, पलसावद शु. में माखनसिंह, बांगली में रामचंद्र, सिमरोल शु. में मानकुंवर बाई, बोरसाली में उंकारसिंह, किठोर में धापूबाई, घनसोदा शु. में रामकुंवरबाई, खेड़ावद में किशोरसिंह, केवड़ाखेड़ी में देवकुंवरबाई, छिलोचा में राजेंद्रसिंह, नितडली में सुमित्राबाई, पोलायखुर्द में शशिबाई, मोरटा मलोथर में शारदाबाई, मखावद में रामसिंह, कमरदीपुर में मोहनसिंह, काेंटा में सजनबाई, चौकी हिदायतपुर में दुर्गाबाई, अय्यापुर में गुलाब मोहम्मद, धंदेड़ा में रानी खान, हरियाणी में दीपसिंह, बकानी में अमरसिंह, पचोर में अयोध्याबाई, बिजाना में कन्हैयालाल, टुंगनी में दीपसिंह, रसूलपुर शा. में यासीन खां, सिलेपुर में डालीबाई, पचावता में दयारामसिंह चुने गए हैं।
(नोट-उक्तसूची निर्वाचन ऑफिसर मो. बड़ोिदया जनपद से प्राप्त है। सूची में त्रुटि होने पर भास्कर उत्तरदायी नहीं होगा।)
रूझान आते ही पांचों में गांवों में जश्न
बेरछा.त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के दूसरे चरण के मतदान के बाद प्राप्त हुए रूझानों के मुताबिक समीपस्थ ग्राम सम्मसखेडी (देवास) के एक ही परिवार के 5 सगे भाई 5 अलग-अलग पंचायतों से सरपंच निर्वाचित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सम्मसखेडी निवासी देवीसिंह पटेल के 5 बेटे दिलीपसिंह बालोन से 287 वोट से जीते तो सुरेशसिंह मुडलादांगी से 159 वोट से, सुशीलाबाई पति राजेंद्रसिंह पीरपाडिया सुरजना से 153 वोट से, भगवानसिंह किंदुरिया से 243 वोट से और सुनीताबाई माखनसिंह नागपचलाना से 221 वोटों से विजयी हुए है। इन ग्राम पंचायतों से सरपंच निर्वाचित होने पर सर्मथकों ने जोरदार जश्न मनाया।