- Hindi News
- सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव, एकल समूह नृत्य की प्रस्तुितयों ने मन मोहा
सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव, एकल समूह नृत्य की प्रस्तुितयों ने मन मोहा
शाजापुर | दुपाड़ारोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों की समूह-एकल नृत्य, नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों पर अतिथियों और अभिभावकों ने तालियाें से बच्चों का हौसला बढ़ाया। अतिथि विधायक अरुण भीमावद थे। अध्यक्षता कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने की। विशेष अतिथि एसपी अविनाश शर्मा रहे। स्वागत भाषण डॉ. जगदीश भावसार ने दिया। सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति हाईस्कूल की हिना, राधिका सौराष्ट्रीय, प्रीति मालवीय, मुस्कान मंसूरी, रानू आंजना, सोनाली राठौर, विनिता सोनी ने किया। एकल नृत्य सीबीएसई विभाग की श्रद्धा शर्मा ने किया। इसी प्रकार अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी।