- Hindi News
- 2.8 डिग्री लुढ़का रात का पारा, 10 12 फरवरी के बीच बारिश के आसार
2.8 डिग्री लुढ़का रात का पारा, 10-12 फरवरी के बीच बारिश के आसार
शाजापुर | बनते-बिगड़तेमौसमी मिजाज के बीच रविवार-सोमवार दरमियानी रात का पारा 14.5 से 2.8 लुढ़ककर 11.07 डिग्री पर पहुंचा। सोमवार पूरे दिन 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के बाद भी तापमान रविवार की तरह 25.1 पर स्थिर रहा। भले ही अच्छी धूप खिल रही, लेकिन मौसम विभाग ने अब 10 से 12 फरवरी के बीच जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश होगी ही, यह स्पष्ट नहीं किया है। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। शहर में पिछले कुछ दिनों से मौसमी मिजाज काफी बदले-बदले से हैं। पारा कभी बढ़ रहा है, कभी घट रहा है। कभी काले बादलों का जमावड़ा हो रहा है। कभी दिन-दिनभर तेज धूप खिल रही है।
मौसम विभाग ने सोमवार शाम 5 बजे तक की स्थिति में अधिकतम तापमान 26.01 न्यूनतम तापमान 11.07 डिसे दर्ज किया है। तापमान के यही आंकड़ें रविवार को क्रमश: 26.01 14.05 डिसे रहे थे। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनौतिया के अनुसार आगामी 10 से 12 फरवरी के बीच जिले में कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी की संभावनाएं हैं।