पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहरी हाईवे फोरलेन पर डिवाइडर में ट्रक घुसा

शहरी हाईवे फोरलेन पर डिवाइडर में ट्रक घुसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीहाईवे फोरलेन पर रविवार-सोमवार दरमियानी देर रात फिर दुर्घटना हो गई। वाटर वर्क्स के समीप संकेतक बोर्ड विहीन डिवाइडर में तेज गति से एक ट्रक जा घुसा। ट्रक का निचला हिस्सा कुछ आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कोई घायल नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार कच्चे केलों से भरा यह ट्रक शाजापुर से सारंगपुर की तरफ जा रहा था। सूत्रों ने बताया लगातार सफर करने से ट्रक ड्रायवर को नींद के झोंके आने लगे थे। वहीं डिवाइडर का रंग धुंधला पड़ने, कट पाइंट के सामने रेडियमयुक्त संकेतक बोर्ड नहीं होने और हाईवे के उक्त एरिया में पर्याप्त लाइटिंग नहीं होने के कारण ड्रायवर को डिवाइडर नहीं दिखा। तेजी से ट्रक डिवाइडर में जाकर घुस गया। गनीमत रही कि डिवाइडर के बीचोंबीच टकराने से इस ट्रक के कारण नेशनल हाईवे जाम नहीं हुआ। जेसीबी आदि की मदद से दोपहर दो बजे के बाद ट्रक को उक्त स्थल से हटाया जा सका।

भास्करने चेताया था- शहरीहाईवे फोरलेन के कई डिवाइडर कट पाइंटों पर संकेतक बोर्ड नहीं लगे होने और कई जगह बोर्डों की स्थिति खराब होने के मामले में भास्कर ने हाल ही में जिम्मेदारों को चेताया था। 3 फरवरी के अंक में संकेतकों की दशा बिगड़ी, दुर्घटना का अंदेशा शीर्षक से खबर प्रकाशित करके संकेतक बोर्डों की बिगड़ी दशा-दिशा और अनदेखी के हालात उजागर किए थे। समय पर सुरक्षा के इंतजाम बेहतर नहीं करने का परिणाम अब सामने आने लगा है।