- Hindi News
- विजय नगर क्षेत्र में नए पार्क की सौगात जल्द मिलेगी, तैयारियां शुरू
विजय नगर क्षेत्र में नए पार्क की सौगात जल्द मिलेगी, तैयारियां शुरू
शाजापुर| शहरके विजय नगर क्षेत्र में जल्द ही नगर पालिका नए पार्क के रूप में शहर सहित क्षेत्रवासियों को सौगात देगी। इसके लिए विजय नगर के एक क्षेत्र में पार्क बनाने की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं। पार्क वाली भूमि का समतलीकरण करवाकर बाउंड्रीवाल भी कर दी गई। लगभग एक-दो माह में यह पार्क बनकर तैयार भी हो जाएगा। विजय नगर के रहवासी क्षेत्र में अभी तक एक भी पार्क नहीं है। ऐसे में इस पार्क के बन जाने से क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद, मनोरंजन के साधन तो उपलब्ध होंगे ही। साथ ही रहवासियों को भी फुर्सत के पल बिताने का अच्छा स्पाॅट मिलेगा।