15 हजार गैस कनेक्शन बंद
जिलेके 1 लाख 8 हजार गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं में से कंपनी ने निष्क्रिय रहने वाले कनेक्शनों को बंद कर दिया है। इसमें करीब 15 हजार कनेक्शन बंद हो गए और जिले में अब गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं का आंकड़ा 93 हजार 218 रह गया है।
गैस उपभोक्ताओं के जागरूक होने के बाद अब आइल कंपनियों ने गैस एजेंसी संचालकों की तगड़ी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से निष्क्रिय पड़े गैस कनेक्शनों को आइल कंपनी ने सूचीबद्ध किया और उन्हें बंद करा दिया। कुल 1 लाख 8 हजार कनेक्शनों में से कंपनी ने 15 हजार गैस कनेक्शन को निष्क्रिय पाया। इन्हें फिलहाल बंद करा दिया गया है।
आधारलिंक कराने में लापरवाही करने वाले संचालकों को नोटिस- कैशफार सब्सिडी योजना के तहत जिले के कुल 93 हजार 218 कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं में से कुल 66 हजार 465 ने अपना कनेक्शन लिंक करा लिया है। शेष बचे 26 हजार 753 उपभोक्ता अब तक बैंक खाते से लिंक नहीं करा सके है। इन्हें जल्द से जल्द आधार लिंक से जोड़ने के लिए अब प्रशासन ने भी सख्त रूख कर लिया है। यही वजह हैं कि इस काम में रुचि नहीं लेने वाले गैस एजेंसी संचालकों को नोटिस थमा दिया है। कलेक्टर प्रमोद गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को उक्त एजेंसियों की जांच करने के निर्देश दिए है।
लेतलाली पर कार्रवाई करेंगे
^निष्क्रियगैस कनेक्शनों को आयल कंपनी ने बंद करा दिए है। शेष बचे कनेक्शनधारियों में से 71 प्रतिशत ने डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर लिंक) से जुड़ चुके है। इस काम में लेतलाली करने वाली कुल 9 एजेंसियों की जांच के लिए निर्देश मिले है। जांच में संचालकों की लेतलाली सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। मोहनमारू, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी
9 एजेंसियों की जांच होगी
दुपाड़ा,अकोदिया, सुंदरसी, पोलायकलां, मो. बड़ोदिया, बोलाई, अरनियाकलां, गुलाना, खोकराकलां स्थित गैस एजेंसियों की जांच के लिए कलेक्टर गुप्ता ने जिला खाद्य अधिकारी आयल कंपनी के अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
सख्त कदम