- Hindi News
- पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम को लेकर संगोष्ठी 14 को
पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम को लेकर संगोष्ठी 14 को
शाजापुर | मप्रप्रगतिशील लेखक संघ एवं नवीन समकाल की जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गिरवर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 14 फरवरी शाम 4 बजे पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम को लेकर संगोष्ठी एवं काव्यपाठ होगा। प्रगतिशील लेखक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ ने बताया अतिथि एवं वक्ता के रूप में चिकित्सक साहित्य जगत से जुड़े डाॅ. एल.एन. व्यास, माणकचंद नारेलिया, डाॅ. सुदेश महानाइक, डाॅ. राजीव उमठ, डाॅ. एम.सी. विश्वकर्मा, विदुषी हर्षा नागर रहेंगी। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. जी.आर. अंबावतिया, डाॅ. ए.के. मिश्रा, डाॅ. आर.एस. धाकड़, डाॅ. गायत्री वर्मा, डाॅ. एम.एस. खेड़कर पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के वैज्ञानिक उपायों पर प्रकाश डालेंगे।