ढाबे के समीप अज्ञात की लाश मिली
सुनेरा | गुरुवारदोपहर करीब 1.30 बजे सुनेरा स्थित महाकाल ढाबे के समीप से एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे। मामला जांच में लिया। खबर लगते ही एसडीओपी डॉ. अरविंद ठाकुर, शाजापुर पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी आनंद तिवारी, एसएफएल टीम सदस्य भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लाश करीब दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। मृतक कौन है, कहां का है, इसकी मौत कैसे हुई, लाश यहां कैसे पहुंची, सभी सवाल जांच के दायरे में हैं।