पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 70 करोड़ की बकाया वसूली के लिए फोर्स बुलाएंगे

70 करोड़ की बकाया वसूली के लिए फोर्स बुलाएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय टीमों के अलावा बल बुलाने भोपाल पत्र लिखा

भास्कर संवाददाता | शाजापुर

बिजली बकाया के मामले में शाजापुर प्रदेश में सबसे फिसड्डी बनकर सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक शाजापुर जिले के तीनों डिवीजनों को मिलाकर बकाया का आंकड़ा 70 करोड़ के पार पहुंच गया। इतना ज्यादा बकाया होने पर शाजापुर को प्रदेश सबसे पिछड़े जिले में शामिल कर लिया है। इधर इतनी मोटी राशि की वसूली विभाग के लिए चुनौती बन गया। बकाया में सबसे ज्यादा घरेलू कनेक्शनों पर 53 करोड़ रुपए है। जबकि कृषि कनेक्शन के लिए यह राशि 12 करोड़ रुपए है। बिल की राशि चुकाने में सरकार अधिकारी भी पीछे नहीं है। सरकारी दफ्तरों से ही कंपनी को करीब डेढ़ करोड़ रुपए वसूल करना है। इस बकाया राशि को वसूलने के लिए कंपनी नई कार्ययोजना बनाने में लगी है। स्थानीय टीमों के अलावा फोर्स को बुलाने के लिए भी जिम्मेदारों ने मन बना लिया है।

वसूली के लिए कंपनी ने इससे पहले भी लोक अदालत में ही 3 हजार बकायादारों को नोटिस देकर शामिल किया। लेकिन इसके बाद भी मनमाफिक वसूली नहीं हो पाई। इधर गांव और शहराें में घूमकर कंपनी की टीम ने सख्ती दिखाना भी शुरू कर दी है। बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। गांवों में जिन ट्रांसफार्मरों पर बकाया राशि है, वहां से बिजली सप्लाई बंद करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब जल्द ही फोर्स की मांग करते हुए मुख्यालय को पत्र भेजा जाएगा। बावजूद मार्च अंत तक कुल 70 करोड़ रुपए वसूलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

बकाया वसूली हो जाए तो वॉल्टेज परेशानी होगी दूर- कंपनी यदि बकायादारों से वसूली कर ले तो बिजली संबंधी ज्यादातर परेशानी स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। आमजनों को कम वॉल्टेज की आ रही परेशानी दूर हो जाए। वहीं किसानों को भी नए ट्रांसफार्मर आसानी से उपलब्ध होने लगेंगे। कंपनी नए काम करने की योजना बनाएंगी और जिले का रिकार्ड सुधर जाने पर बिजली कंपनी के मुख्यालय से जिले के लिए कोई नई पहल शुरू करने की उम्मीद बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...