शाजापुर | बुधवार को शहर के वातावरण में पूरे दिन
शाजापुर | बुधवार को शहर के वातावरण में पूरे दिन तेज धूप खिली। शाम पांच बजने तक गर्मी का अधिकतम पारा 28 से एकसाथ 02.03 डिग्री चढ़कर सीधे 30.03 डिसे पर जा पहुंचा। शाम होते ही मौसम फिर से ठंडा होने लगा। इधर मंगलवार-बुधवार दरमियानी देररात काे भी मौसम कुछ गर्म रहा। लिहाजा न्यूनतम तापमान भी 09.04 से करीब एक डिग्री (00.98) बढ़ता हुआ बुधवार अलसुबह हाेने तक 10.02 डिसे पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया बताते हैं कि अगले हफ्ते के बुधवार तक वातावरण गर्म ही रहेगा। इसके बाद हल्की बारिश हो सकती है।