पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में पेंशन में देरी और एटीएम को लेकर चर्चा की

बैठक में पेंशन में देरी और एटीएम को लेकर चर्चा की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | जिला पेंशन फोरम की बैठक बुधवार को अपर कलेक्टर मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय स्वामी विवेकानंद कक्ष में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया। इसमें अध्यक्ष जिला पेंशनर संघ शाजापुर द्वारा पेंशन विलंब से मिलने और भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जीवित प्रमाण पत्र को समय से उच्च कार्यालय को प्रेषित नहीं करने से पेंशनरों को हुई कठिनाई से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष जिला पेंशनर संघ शाजापुर द्वारा बैंक एटीएम लेने के लिए अनिवार्य किए जाने की समस्या और सीनियर सिटीजनों के लिए बैंकों में अलग से काउंटर की व्यवस्था करने के लिए अवगत कराया। जिला पेंशन फोरम अध्यक्ष द्वारा उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। डिप्टी कलेक्टर के.के. मालवीय, आर.बी. धाकड़, सुमितकुमार दुबे आदि उपस्थित थे।







के.एस. पाटीदार, अध्यक्ष जिला पेंशन संघ शाजापुर डॉ. जगदीशप्रसाद भावसार, सुरेशकुमार भावसार, सुखदेव लाला भवसार, बालकृष्ण वर्मा, हजारीलाल सोनी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...