- Hindi News
- प्रवेश उत्कृष्टविद्यालयों में नौंवी कक्षा के लिए 15 को परीक्षा
प्रवेश- उत्कृष्टविद्यालयों में नौंवी कक्षा के लिए 15 को परीक्षा
शाजापुर | जिलामुख्यालय एवं ब्लॉकस्तरीय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 15 फरवरी-2015 को चयन परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रं. एक में 600, शासकीय बालक उमावि क्रमांक दो में 500 तथा शासकीय मलकउमावि में 151 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 15 फरवरी को सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। जिन छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं, वे कियोस्क सेंटर से प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।