अब सेल टैक्स की टीम ने कार्रवाई की
शाजापुर | इन्कमटैक्स विभागीय टीम की शहर के 6 व्यापारियों के यहां की गई छापामार कार्रवाई के बाद इन्हीं में से स्टेशन रोड स्थित एक व्यापारी के यहां अब गुरुवार को सेल टैक्स विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची। स्थानीय अधिकारियों ने कुछ गोपनीय सूचनाएं मिलने पर उक्त व्यापारी के यहां पहुंचकर घंटों तक पूछताछ की।