पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के आसार नहीं, गर्मी बढ़ेगी

बारिश के आसार नहीं, गर्मी बढ़ेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाजापुर | शहरवासियोंके लिए अच्छी खबर है। अभी तक बन रहे बारिश के आसार अब लगभग खत्म हो गए हैं। बारिश अब नहीं होगी, बल्कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार को राहत भरे संकेत दिए हैं। हालांकि बुधवार को आगर-मालवा जिले में हुई ओलावृष्टि का आंिशक असर गुरुवार को शहर के मौसम में भी महसूस हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम 5 बजे अधिकतम तापमान 27.07 न्यूनतम 13.1 डिग्री दर्ज किया। तापमान के यही आंकड़े बुधवार को क्रमश: 29.3 13.06 दर्ज किए थे। इस तरह गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1.6 न्यूनतम तापमान में 0.5 डिसे की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार बारिश के अासार अब शहर सहित जिले में लगभग खत्म हो गए हैं। 14 फरवरी के बाद से वातावरण में लगातार गर्माहट बढ़ेगी। दिन में पंखे चलाने पड़ सकते हैं।