खंभों से डिस्क केबल हटाई
केबल ऑपरेटर द्वारा बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई की
सिटीरिपोर्टर | शाजापुर
शहरमें कई जगह बिजली खंभों से बांधकर घरों तक पहुंचाई गई लोकल डिस्क केबलों को गुरुवार को विद्युत वितरण कंपनी के अमले ने कार्रवाई करते हुए हटा दिया। एबी रोड महूपुरा क्षेत्र में उक्त कार्रवाई करते हुए विविकं कर्मचारियों ने 25 से ज्यादा बिजली खंभों से केबलें हटाईं। उन्हें अपनी जब्ती में ले लिया। विद्युत कंपनी की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कई घरों में डिस्क सप्लाई भी प्रभावित हो गई। लोग परेशान हुए।
विद्युत वितरण कंपनी के एई गौरव दुबे ने बताया खंभों से डिस्क केबल बांधकर ले जाने के एवज में केबल संचालक को विविकं के साथ नियमानुसार अनुबंध कराकर निर्धारित किराया भी चुकाना पड़ता है, लेकिन स्थानीय केबल ऑपरेटर द्वारा बगैर प्रक्रिया के खंभों से बांधकर डिस्क केबलें बिछाई गई हैं।
डेढ़लाख से ज्यादा बकाया
एईदुबे के अनुसार केबल ऑपरेटर पर विभाग का करीब 1 लाख 55 हजार रुपए बकाया है। बकाया समय पर जमा नहीं करने के कारण उक्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि राशि जमा कराने के संबंध में पूर्व में भी संबंधित को नोटिस भेजा था। केबल ऑपरेटर यदि अब भी बकाया रािश जमा नहीं करता है तो आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
बिजली पोल से निकाली गई केबल। इनसेटकंपनीकी गाड़ी में रखी निकाली गई केबल।